ठियोग के टियाली स्कूल के बच्चों ने निकाली एंटी चिट्टा रैली। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
टियाली स्कूल में चिट्टा निवारण पर संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली में संभव संस्था ने शुक्रवार को चिट्टा निवारण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी संधु शिल्पा ड़ढ़वाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी टियाली डॉ. रूचित पुन, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी दरकोटी डॉ. दीक्षा कंवर, संभव संस्था के सदस्य सतीश वर्मा और नीतिका बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को चिट्टे के दुष्प्रभाव बताए। संभव संस्था की अध्यक्ष आशा कंवर ने विद्यार्थियों को चिट्टे से दूर रहने का आह्वान किया। अभिभावकों और रिसोर्स पर्सन ने संवाद किया और चिट्टे के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय की प्रधानाचार्य तेजेंद्र कौर ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।