मूल-प्रवाह अखिल भारत नेपाल एकता समाज नगर समिति द्वारा रिकांगपिओ में आयेजित हर-तालिका तीज पर्व म
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मूल-प्रवाह अखिल भारत नेपाल एकता समाज नगर समिति रिकांगपिओ ने मंगलवार को हर-तालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले की आर्थिकी सुदृढ़ करने में नेपाली समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
नेपाल और भारत के बीच प्राचीन समय से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। जिले में करीब 12 हजार से अधिक लोग नेपाली समाज के रहते हैं, जिनका जिले के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण और भाईचारे का संबंध है। नेपाल और हिंदुओं के लगभग एक ही तरह के त्योहार हैं और दोनों समुदाय इन्हें आपसी सद्भाव से मनाते हैं। उन्होंने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और प्रशासन की ओर से जिले में रह रहे नेपाली समाज को हर-तालिका और तीज पर्व की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व की भांति नेपाली लोगों का सहयोग करता रहेगा। इससे पहले नेपाली समाज के महासचिव मिथुन ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। वहीं मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर नेपाली बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से खूब वाहवाली लूटी।