रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के साडा क्षेत्र में प्रशासन ने चिलगोजा की नीलामी करके लाखों रुपये का राजस्व जुटाया है। इससे करीब (साडा) को 4,14000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। साडा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में 22 लोगों ने भाग लिया। खास बात यह है कि चिलगोजा सिर्फ किन्नौर और अफगानिस्तान में ही पाया जाता है। इसमें बड़ी मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो काफी लाभकारी होते हैं।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आसपास चिलगोजा के आठ स्थानों की हर वर्ष बोली लगाई जाती है। इसमें कोठी क्षेत्र में भगत मनी ने 3,21,000, पुलिस लाइन में चंद्र सिंह ने 25,000, योरनगी क्षेत्र में पनामा ने 25,000, लोक निर्माण विभाग वर्कशॉप में राजेंद्र सिंह ने 3,000, वेलंगी क्षेत्र में अरुण कुमार ने 35,000, खवांगी में गुलाबचंद ने 65,000, जलशक्ति विभाग के स्टोर क्षेत्र को पनामा ने 1,000 और पोल्ट्री फार्म के पास चंद्र सिंह ने 2,000 रुपये में नीलामी लगाई।
वर्ष 2019 में नीलामी से 2,28,600 रुपये, वर्ष 2020 में 8,49,100 रुपये, वर्ष 2021 में 5,42,650 रुपये और वर्ष 2022 4,14000 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। साडा के सदस्य सचिव डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि आठ स्थानों में चिलगोजा की नीलामी की गई है। इससे करीब चार लाख रुपये की राशि जुटाई गई है।