फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शोणितपुर क्लब और भगवती सराहन ने जीते क्रिकेट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में खेले जा रहे रोमांचकारी मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में शुक्रवार को दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच शोणितपुर यूनाइटेड क्लब और फ्रेंड्स इलेवन खनेरी में खेला गया। सराहन ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसमें पेमा ने 45 रन और सतपाल राक्टा ने शानदार 40 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खनेरी की टीम आठ विकेट खोकर 90 रन पर ढेर हो गई। सुनील नेगी ने 47 रन की पारी खेली। शोणितपुर क्लब ने 113 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

दूसरा मैच भगवती सराहन और वॉरियर इलेवन सराहन में खेला गया, जिसमें वॉरियर इलेवन ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 126 रन बनाए, जिसमें विवेक बंसत ने शानदार 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगवती सराहन ने पांच विकेट खोकर 13.4 ओवर में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। बृजेश चौहान ने 41 रन की शानदार पारी खेली। वहीं योगी पालसरा ने भी 36 रन बनाए। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें