फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अड्डू को हराकर रेड बुल पुनन की टीम अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 1.20 लाख की राशि से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के नागाधार में कृषि नवयुवक मंडल नागाधार की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 48 टीमों के खिलाड़ी जौहर दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को 4 मैच खेले गए। रेड बुल पुनन और अड्डू टीम के मध्य रोमांचकारी मैच हुआ। रेड बुल पुनन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन बनाए। अड्डू की टीम ने 6 विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। नीतीश खिमटा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नीतीश ने 58 रन की शानदार पारी खेली। कृषि नवयुवक मंडल नागाधार के अध्यक्ष अजय नलवा ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.20 लाख व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 55 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस मौके पर नीतीश ठाकुर, रोबिन ठाकुर, प्रशांत नलवा, सतीश मेहता, तरुण नलवा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें