फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महादेव बॉयज पाट ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1,55,555 रुपये और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

छोटा सचिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुनील चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामुपर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता महादेव बॉयज पाट ने जीत ली है। एनएसयूआई की ओर से एंटी चिट्टा महाकुंभ ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 64 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला महादेव बॉयज पाट और रझाना डायनामाइट के मध्य खेला गया। महादेव बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 105 रन बनाए। रझाना डायनामाइट की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच नहीं जीत पाई। टीम मात्र तीन रन से हार गई। छोटा सचिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुनील ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, पृथ्वी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और राजन को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में नवकिरण अस्पताल के प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। एनएसयूआई रामपुर यूनिट के अध्यक्ष कृष चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1,55,555 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम को 77,777 रुपये और ट्रॉफी मिली। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सूरज जोंगा, नकुल नेगी, अनुज, निशांत पाकला, मिकू सदानी, हर्षुल, तरुण चौहान, आलोक जकटू, दीक्षु नेगी, आदित्य शर्मा, सुमित रॉय, अलीशा नेगी, अक्षु ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें