विपिन चौहान ने खेली नाबाद शतकीय पारी
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को डेढ़ लाख नकद राशि और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब खनेवली की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता डेक्कन चार्जर भद्राश की टीम ने जीत ली है। खिताबी मुकाबले में विपिन चौहान ने तूफानी शतकीय पारी खेली। समापन समारोह में समाजसेवी गोपाल जमालटा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सुरेंद्र नेगी, गुलाब खनाशू और रिंटू विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबला डेक्कन चार्जर भद्राश और फ्रेंड्स इलेवन शाकला (ननखड़ी) के बीच में खेला गया। भद्राश ने आठ ओवर में 129 रन बनाए। विपिन चौहान ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। 33 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। शाकला की टीम 25 रन से हार गई। मुख्यातिथि ने विपिन चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा। 5,100 रुपये की राशि और ट्रॉफी दी। इसके अलावा पृथ्वी शॉ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,51,000 नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 66,666 रुपये की राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष भीषम मेहता, उपाध्यक्ष सौरभ मेहता, सचिव विक्रांत मेहता, नीतीश मेहता, कोषाध्यक्ष आशीष, साहिल, अक्षित, सलाहकार चमन, बलवीर, प्रोफिल, विकास, मनोज, मुकेश, चंदन आदि मौजूद रहे।