फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में शिक्षक संघ की दर्शिका का विमोचन

विज्ञापन
रामपुर में शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का किया विमोचन। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर शिक्षक संघ की संविधान एवं कार्यप्रणाली दर्शिका का विमोचन किया गया। रामपुर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमलेश बिष्ट, असिस्टेंट प्रो. तिलक भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके करकमलों में संघ की दर्शिका का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर बुशहर शिक्षक संघ के उद्देश्यों, संगठनात्मक संरचना और कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह दर्शिका न केवल संगठन के कार्यों को दिशा देने का कार्य करेगी, बल्कि शिक्षक समाज के अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित करेगी। सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने संघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दर्शिका में उल्लिखित उद्देश्य शिक्षक समाज की उन्नति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की भावना को ध्यान में रखकर निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यप्रणाली दर्शिका भविष्य में संघ के कार्यों को और अधिक संगठित, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का संघ की ओर से आभार व्यक्त किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, चीफ पैट्रन राजेश कुमार, उपाध्यक्ष हेमराज कायस्थ, महासचिव अशोक मेहता, संगठन सचिव खेमचंद चौहान सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें