फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी पुल से कूदी लड़की का शव पांचवें दिन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर की माहूंनाग डाइविंग एसोसिएशन की टीम को मिली सफलता
विज्ञापन

फाग मेले में आई 14 वर्षीय किशोरी ने पुल से सतलुज नदी में लगाई थी छलांग


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ लगते वजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में कूदी 14 वर्षीय किशोरी का शव पांच दिन बाद मिला। सुंदरनगर की माहूंनाग डाईविंग एसोसिएशन के गोताखोरों ने शव को खोज निकाला। इससे पहले एनडीआरएफ के गोताखोरों ने तीन दिन तक कड़ी मशक्कत की थी। माहूंनाग डाइविंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराम ने कहा कि किशोरी का शव सतलुज नदी के बीच में पत्थरों में फंसा हुआ था। इतना ही नहीं शव सिल्ट से आधा ढक चुका था। यदि एक दो दिन और गुजर जाते तो यह शव मिलना मुश्किल था, लेकिन एसोसिएशन के गोताखारों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को सतलुज नदी से बाहर निकाल दिया। देवठी पंचायत के परांदली गांव की 14 वर्षीय वैशाली ने वजीर बावड़ी पुल से शनिवार को सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। वैशाली फाग मेले में आई हुई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी महिला के अनुसार वैशाली के साथ उस दिन एक अन्य लड़की भी थी, जो पुल के दूसरी ओर खड़ी थी। इतने में वैशाली नदी में कूद गई। उसी दिन से वैशाली का पूरा परिवार बेसुध हालत में पुल पर ही डटा रहा। उसके अन्य परिजन भी यहां वैशाली को ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन हर दिन असफलता हाथ लग रही थी। पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार शव मिल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम खनेरी अस्पताल में करवाया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें