रामपुर के स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रामपुर उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। छात्रों ने सबसे पहले शिक्षकों का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस, एकल डांस पेश कर धमाल मचाया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सराहन में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद लौटी छात्राओं का भी स्वागत किया गया।
वहीं, कन्या स्कूल रामपुर में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने छात्राओं को संबोधित किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मन मोहा। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने छात्रों को संबोधित किया। शिक्षक दिवस पर अंशुल राणा ने प्रधानाचार्य और आंचल मेहता ने उप प्रधानाचार्य की भूमिका निभाई। सक्षम, मुस्कान, अक्षय, स्नेहा, रागिनी, रिया और आंचल आदि छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अध्यापकों की भूमिका निभाकर कक्षाओं में अनुशासन बनाने का भरसक प्रयास किया। इस अवसर पर शकुंतला ठाकुर, सुनीता, पिंगला, पंकज, समृद्धि, रूपा, रंजन, अंजना, आशा, स्नेहलता, प्रतिभा और राजकुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली में अध्यापक दिवस मनाने के साथ-साथ पौधरोपण भी किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन के राहुल ठाकुर ने पहला, गांधी सदन से प्रीति नेगी ने द्वितीय और अभिलाष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सनशाइन स्कूल रामपुर में प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने विद्यार्थियों को विशेष दिवस की बधाई दी और स्कूल में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया।
वहीं, आर्यवर्त संस्थान में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्यवर्त संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक कौल सिंह ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र और छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। साक्षी ने भाषण, श्रुति एवं साक्षी ने मंच संचालन, शिक्षा राव द्वारा वेस्टर्न डांस, संस्थान की सभी अध्यापिकाओं ने नाटी और गीता भंडारी ने कविता प्रस्तुत की।
आर्यावर्त इंस्टिट्यूट रामपुर बुशहर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते छात्र और छात्र
आर्यावर्त इंस्टिट्यूट रामपुर बुशहर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते छात्र और छात्र