सरस्वतीनगर कालेज में शिक्षक दिवस मनाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सरस्वतीनगर में वीरवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन रीतिक और स्नेहा ने किया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, बॉलीवुड नृत्य, पंजाबी नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने अध्यापकों के लिए म्यूजिकल चेयर, पासिंग द कुशन स्पर्धा का आयोजन किया। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में सहायक प्रवक्ता दीक्षा कुमारी विजेता रहीं। पासिंग द कुशन गेम में सहायक प्रवक्ता मनमोहन वर्मा विजयी हुए। एनएसएस यूनिट के अध्यक्ष प्रियांशु ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों ने केक काटने के बाद सभी शिक्षकों ने पहाड़ी नृत्य किया।