रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल में महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू और प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्र प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके विचारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान से अवगत करवाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश की गईं।