फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मनीष चौहान को मिली सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी

विज्ञापन
मनीष चौहान को सौंपी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की कमान। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में मनीष चौहान को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मनीष चौहान ने इससे पहले भी संगठन में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने उन्हें अहम जिम्मेदारी की कमान सौंपी है। वहीं, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सोनी ने उन्हें बधाई दी। राहुल सोनी ने कहा कि मनीष चौहान अपनी सक्रिय भूमिका, मेहनत और समर्पण के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौहान संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी कार्य करेंगे। मनीष चौहान की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें