फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के हर वार्ड में होगा एक मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने वार्ड वार मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के लिए एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने वार्ड वार मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी की है। प्रत्येक वार्ड में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर-एक दशालनी और सेरी का मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू के कमरा नंबर-पांच में होगा। वार्ड नंबर-दो अपर बाजार का मतदान केंद्र डीएफओ कार्यालय रोहड़ू, वार्ड नंबर-तीन मुख्य बाजार का मतदान केंद्र जीपीएस रामलीला मैदान, वार्ड नंबर-चार समाला का मतदान केंद्र आरएम एचआरटीसी रोहड़ू के कैंटीन कक्ष्र में होगा। इसके अलावा वार्ड नंबर-पांच बस स्टैंड क्षेत्र का मतदान केंद्र सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय, वार्ड नंबर-छह ब्लॉक क्षेत्र का मतदान केंद्र मृदा संरक्षण कार्यालय के तकनीकी स्टाफ कक्ष, वार्ड नंबर-सात कोर्ट क्षेत्र का मतदान केंद्र सर्किट हाउस रोहड़ू के पास कार्यकारी अभियंता जेएसवी में होगा। वार्ड नंबर-आठ बाउटीनाला का मतदान केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रोहड़ू के कंप्यूटर कक्ष और वार्ड नंबर-नौ शक्तिनगर का मतदान केंद्र सहायक अभियंता जेएसवी (मक्खी नाला के समीप) निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें