आनी (कुल्लू)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ खंड आनी ने एसएमसी शिक्षकों को दिए गए सेवा विस्तार पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। संघ के प्रधान धनीराम ठाकुर, महासचिव विशन कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर और प्रेस सचिव भूपेंद्र शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि एसएमसी अध्यापक पिछले सात वर्षों से विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे समय के बाद संघ ने सरकार से इन अध्यापकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई है। इसके अलावा संघ ने सात माह से लंबित वेतन मिलने की अधिसूचना जारी करने पर सरकार का आभार प्रकट किया है।
संघ ने लंबित मांग को पूरा करने के लिए सरकार से जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई है, जिसमें टीजीटी संस्कृत और टीजीटी हिंदी के शिक्षकों को टीजीटी के पदनाम की मांग शामिल है। वहीं, उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों में पीईटी और डीएम के पदों को भरने की भी मांग उठाई है।