सरस्वतीनगर स्कूल के शिक्षक नरेश भोल्टा को मिला एसोसिएट एनसीसी आफिसर का रैंक
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के कला अध्यापक नरेश भोल्टा एसोसिएट एनसीसी अधिकारी बने हैं। नागपुर के अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में नरेश भोल्ट को एसोसिएट एनसीसी आफिसर का रैंक दिया गया। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर शिक्षक का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य नविंद्र केस्टा ने बताया कि स्कूल के लिए यह बहुत गर्व की बात है। नागपुर के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्री कमिशन कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षक ट्रेनिंग कैडेट्स को भारतीय सेना के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें राइफल शूटिंग, पीपीटी, ड्रिल, फर्स्ट एड, आपदा प्रबंधन, एनसीसी से संबंधित कई विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।