आनी (कुल्लू)। पीएमश्री विद्यालय आनी में वीरवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य श्यामानंद ने की। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 कुल्लू से काउंसलर कमला देवी ने बच्चों के अधिकारों, नशा निवारण और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने छात्रों को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में वे किस प्रकार से इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। कुल्लू से आए अधिकारियों ने बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम, मोबाइल के दुरुपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। संवाद