फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को सिखाए आपदा से निपटने के तरीके

विज्ञापन
रामपुर के करतोट स्कूल में आपदा से निपटने के गुर सिखते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मानवीय संगठन डूअर्स ने सराहन शिक्षा खंड के स्कूलों में आपदा से निपटने को लेकर जागरूकता शिविर लगाए। शिविर में छात्रों को आपदा की स्थिति में सुरक्षा और घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के तरीके बताए। कार्यक्रम प्रमुख अनुराधा भारद्वाज ने कहा कि मानवीय संगठन डूअर्स ने स्टेप-4 स्कूल पहल के अंतर्गत सराहन शिक्षा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला करतोट में शिविर लगाए। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मघारा, राजकीय उच्च विद्यालय मशनू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में भी शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें