फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोवल में खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग के चरैल गांव का रहने वाला था राकेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में देवठी सड़क पर सोवल के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान ठियोग के चरैल गांव निवासी राकेश पुत्र राम दत्त के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी छैला निवासी दलीप शर्मा ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:00 बजे उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। जब वह आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, तो सड़क से नीचे एक कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें