रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से नौ दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरे दिन वीरवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह वर्ष तक के बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए। शिविर में रामपुर तहसील की 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भाग ले रही हैं। यह शिविर विकास खंड कार्यालय रामपुर में चल रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के पोषण को संतुलित और पौष्टिक बनाने का आह्वान किया।