टविषा सिंहान आरडीसी-2 कैंप के लिए हुई चयनित। स्त्रोत्र : स्कूल प्रबंधन।
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी के एनसीसी कैडेट टविषा का चयन प्री आरडीसी-2 कैंप सोलन के लिए हुआ है। एनएचपीसी बनीखेत में सीएटीसी-209 प्री आरडीसी-1 शिविर लगा था। इसमें स्प्रिंगडेल स्कूल की छात्रा टविषा सिंहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आधार पर टविषा सिंहान का चयन संस्कृति वर्ग में हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने कैडेट को बधाई दी है। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर गोविंद शर्मा ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और सेवा की भावना को प्रबल बनाती है।