फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 500 छात्र-छात्राओं ने दी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी को मिलेगी 10 हजार पुरस्कार
विज्ञापन

रामपुर, निरमंड, आनी और करसोग में विद्यार्थियों ने लिया परीक्षा में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एबीवीपी संगठनात्मक जिला रामपुर ने रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन किया। जिला में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रामपुर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड, सरस्वती विद्या मंदिर आनी और सरस्वती करसोग में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना और प्रशासनिक परीक्षा के लिए तैयार करना है। परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को जिला स्तर पर 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को सात हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को पांच हजार पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। तीन और विद्यार्थियों को 1,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें