राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खशाधार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खशधार में कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खशधार में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली गई। मतदाता जागरुकता रैली का आगाज स्वीप नोडल ऑफिसर भरत खेपान ने स्कूल प्रांगण से किया। रैली में विद्यार्थियों ने मतदाताओं से शतप्रतिशत वोट करने की अपील की। मंदिर प्रांगण तक रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्थानीय लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में ताशी ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय औऱ साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग स्पर्धा में अनुराग ने पहला, अंजना ने दुसरा, श्रुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अमृत पित्तान, अध्यापकों में रीता थोमता, पवन थोमता, इंदु चौहान, अजेश्वर मेहता, हरपाल, विजय बसिंगटा. स्वीप मेंबर संजीव टेगता उपस्थित रहे।