सरस्वतीनगर कालेज में शैक्षणिक दक्षता पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर ने शैक्षणिक दक्षता पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में यूजीसी एमएमटीटीसी के उपनिदेशक डॉ. जयंती दत्ता ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रसिद्ध विद्वान डॉ. दत्ता ने एक आकर्षक सत्र के साथ एफडीपी कार्यवाही की शुरुआत की। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. शालू डोगरा ने अतिथि के परिचय के साथ पहले सत्र का संचालन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में जीसी सीमा और डीएवी कॉलेज कोटखाई के शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. जयंती दत्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में शैक्षणिक नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। छात्रों में सही दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावी शिक्षण के संज्ञानात्मक, व्यवहारिक और मनोदैहिक पहलुओं पर जोर दिया। डॉ. जयंती दत्ता ने इसके बाद कुछ शिक्षकों ने स्वेच्छा से अपने संबंधित विषयों पर पांच मिनट का व्याख्यान दिया।