ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक स्कूल परिसर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सराहन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहीं। समारोह में तरुण ब्राइस को हेड बॉय और दीया शाही को हेड गर्ल चुना गया। उप प्रधान छात्र के रूप में इलेश और उप प्रधान छात्रा के रूप में अर्चना सोनी को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा अनुशासन प्रमुख छात्र के रूप में राजकुमार और छात्राओं में आकृति बिष्ट को चयनित किया गया। क्रीड़ा कप्तान के रूप में छात्रों में आर्यन और छात्राओं में सिमरन को जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्रों के छात्रावास प्रमुख के रूप में नावंग थार्चन और छात्राओं की छात्रावास अनुशासन प्रमुख के रूप में एवरिल भंडारी को चुना गया। वहीं, सदन व्यवस्था के अंतर्गत सुभाष सदन से प्रगति नेगी, गांधी सदन से अनामिका नेगी और टैगोर सदन से दिशा को हाउस कप्तान सदन प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय की नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज और दायित्व सौंपे गए। सराहन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने सभी चयनित विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।