फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तनु ड्राइविंग स्कूल ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में बुशहर ई-स्टेट को हराकर हराया
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई और खेलो भारत गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में नवकरण बोरिस बतौर मुख्यातिथि और नील कमल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तनु ड्राइविंग स्कूल टीम ने प्रथम स्थान और बुशहर ई-स्टेट टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने प्रथम विजेता टीम को 71,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बुशहर ई-स्टेट टीम ने 31,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी दी। बुशहर ई-स्टेट के पृथ्वी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तनु ड्राइविंग स्कूल के आदिल वानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रोनू को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें