फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुंगश मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. संतोष तोशी और बीरवल मुसाफिर ने भी दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। चार दिवसीय पारंपरिक कुंगश मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक और फिल्मी गीतों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तांत्रा बॉयज ने अपने चर्चित गीत लागा-लागा तांत्रा से ऐसा समां बांधा कि पंडाल देर रात तक झूमता रहा। डॉ. संतोष तोशी और बीरवल मुसाफिर ने हिंदी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। राधे साउंड और स्टार मेकर बैंड की धुनों पर कलाकारों ने कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इनमें कोई मिल गया, बिन तेरे सनम, आंखी रा सुरमा, कालू पट्टू और माघे साजे जैसे गीत शामिल थे। दर्शकों ने तालियों और नृत्य के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। उनकी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी गिरीश शर्मा और समाजसेवी मीना राम मुख्य अतिथि रहे। जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर और बीडीसी सदस्य पूनम सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सभी अतिथियों ने मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग राशि भेंट की। सामूहिक रूप से 1.71 लाख रुपये की राशि मेला समिति को दी गई। मेला समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि जनसहयोग से ही क्षेत्र की यह ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें