फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निबंध लेखन में तांगलिंग स्कूल की खुशी प्रथम

विज्ञापन
संस्कृत दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्म
विज्ञापन
जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर में संस्कृत दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। संस्कृत दिवस पर मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय किन्नौर ने निबंध लेखन, श्लोकाच्चारण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाईं, जिनमें 12 विद्यालयों के कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग की खुशी ने प्रथम स्थान पाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की सेजल द्वितीय स्थान पर रही। श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के समीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग के रीतिका और केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के चिनमय शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनीता नेगी पाइनवुड पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ और द्वितीय स्थान आरुषि ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी और तृतीय स्थान दीपिका नेगी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग ने हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य अनूप माथुर ने कहा कि श्लोकाच्चारण संस्कृत भाषा हिंदी सहित अनेक भाषाओं की जननी है और विद्यार्थियों को इसका ज्ञान होना आवश्यक है ताकि वे भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहें। जिला भाषा अधिकारी दीपा शर्मा ने बताया कि विभाग समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि प्राचीन भाषाओं और बोलियों का संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें