फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आउटर सिराज की नित्थर उप तहसील की कुठेड़ पंचायत में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए ने चार गायों को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि छह गायें तेंदुए के हमले में जख्मी हो गई हैं। पुलिस और पशुपालन विभाग निरीक्षण कर छानबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन

नित्थर उपतहसील की कुठेड़ पंचायत के कुठेड़, कटाहर और लौंण लोट में बीती रात तेंदुए ने गोशालाओं में घुस कर चार दुधारू जर्सी गायों को बुरी तरह नोचकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि छह गायों को जख्मी कर डाला। पंचायत प्रधान रोशनी देवी ने इसकी सूचना पुलिस, पशुपालन और वन विभाग को दी। पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले से मृत और जख्मी हुए पशुओं का निरीक्षण किया। प्रधान ने बताया कि पंचायत के तीन गांवों में तेंदुए ने पिछले तीन दिन में लगातार पशुपालकों की गोशालाओं में धावा बोलकर पशुओं को अपना निवाला बनाया है। ताजा घटनाक्रम में किशोरी लाल कुठेड़ की दो गायें, दुनी चंद कुठेड़ की एक और प्रीतम कटाहर की एक गाय शामिल हैं, जिन्हें तेंदुए ने मार डाला। जबकि, सतपाल लौंण लोट, यशपाल कटाहर, किशोरी लाल कुठेड़ और प्रीतम कटाहर की एक-एक गाय और दुनी चंद कुठेड़ की दो गायें जख्मी कर दी हैं। प्रधान ने प्रदेश सरकार और वन विभाग से प्रभावितों को यथासंभव मदद और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन मंडलाधिकारी लूहरी चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि उन्हें कुठेड़ क्षेत्र में गायों पर तेंदुए के हमलों की शिकायत मिली है। संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें