फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच-दरकाली सड़क बदहाल, जगह-जगह दलदल और गड्ढे

विज्ञापन
दलदल बनी दरकाली सडक़ पर जोखिमों भरा बना सफर। संवाद
विज्ञापन
लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर
विज्ञापन


आपदा के बाद और बिगड़ी 22 किमी सड़क की हालत
बागवानों को फसल ढुलाई में हो रही परेशानी
वाहन चालकों का बढ़ा किराया, बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुधार को लेकर ग्रामीणों में रोष
संवादा न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में सफर जोखिम भरा बना हुआ है। दरकाली पंचायत को जोड़ने वाली तकलेच-दरकाली सड़क वर्षों से बदहाल है। इस पर रोजाना हजारों लोग जान-जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। गड्ढों और दलदल में तब्दील हो चुकी सड़क पर लोगों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है।
बीते वर्ष आई आपदा के बाद सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। इससे ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क पर सफर करना अत्यंत कठिन बना हुआ है। भारी बारिश के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से ग्रामीण, किसान, बागवान, स्कूली बच्चे और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेब सीजन के दौरान भी बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहन चालक अधिक भाड़ा वसूलते हैं, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीण नवरिता, रवि बदरेल, भारती, रीना, संतोष कुमार, पार्वती, मेहर सिंह और नेहर सिंह ने सरकार और विभाग से सड़क की हालत जल्द सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
पीडीएनए के तहत सड़क पर सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार किया जाएगा।
-गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

दलदल बनी दरकाली सडक़ पर जोखिमों भरा बना सफर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें