विश्व ओजोन दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच में जागरूकता रैली निकालते छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में सोमवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। स्कूल के मोनाल ईको क्लब इकाई और एनएसएस इकाई के छात्रों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को ओजोन दिवस पर जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने प्रार्थना सभा में अपने संबोधन में ओजोन परत संरक्षण और इसकी महत्ता के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्लास्टिक कचरा निपटान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय में जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता नेक राम चौहान, अशोका मेहता, सुनील, ममता कायथ, संतोष, संजय नेगी, ममता सोनी, कविता ठाकुर, दीपक कुमार, राधा देवी, एनएसएस प्रभारी गोविंद शाक्या, इको क्लब प्रभारी विजय पाल डबरैही और मदन मोहन कौशल सहित सभी बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।