फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनिता ने भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
धारगौरा स्कूल में ओजोन दिवस पर जागरूकता रैली निकालते छात्र और छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में सोमवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये छात्रों ने ओजोन परत को बचाने के लिए आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में अनिता प्रथम, यशिता द्वितीय और अनिश नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में तमन्ना प्रथम, भुवन द्वितीय और वंश राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में संगीता ने पहला, कृतिका कुमारी ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान शिक्षक देविंद्र शर्मा ने ओजोन परत और इसके बचाव के बारे में छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण के माध्यम से ओजोन परत के नष्ट होने और उसके उतरदायी कारण जैसे क्लोरो फ्लोरो कार्बन के उत्सर्जन को कम करने का आह्वान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य खोजा नंद शर्मा ने छात्रों को विश्व ओजोन दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदोदरी, वीरेंद्र नेगी, सावित्री यादव, विशंबर शर्मा, प्रविणा चौहान, गीता, सुरेश शर्मा, हरिष नेगी और राकेश कायस्थ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें