संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के इग्नू सेंटर में जनवरी सत्र 2024 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी कर दी है। इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक टीडी वर्मा ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक इग्नू में प्रदेश और दोबारा पंजीकरण नहीं करवाया वे छात्र और छात्राएं 29 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। - संवाद