फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी के अनुबंध कर्मचारी से साढ़े चार ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू पुलिस ने गश्त के दौरन अणु में पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
पुलिस ने अणु के पास एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अनुबंध आधार पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार रोहड़ू थाना की टीम 22 अगस्त को एचपीपीडब्ल्यूडी स्टोर, अणु के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका। नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस थाना रोहड़ू में भुवनेश्वर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान का हिस्सा है। रोहड़ू पुलिस थाना की टीम लगातार सक्रियता से गश्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें