फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 342 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
एबीवीपी इकाई रामपुर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दौरान उप​​स्थित इकाई सदस्य और विद्यार्थी। स
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने सोमवार को बैठक की। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक में अभाविप प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभाग संगठन मंत्री रामपुर पवन कुमार और विभाग संयोजक रामपुर रवि वर्मा ने लोगों को बैठक के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान ही विभिन्न इकाइयों ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर 342 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इतिहास, भारतीय संस्कृति, सभ्यता, हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेल, संविधान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और उनके विचारों और दर्शन पर कार्य करती है। कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रतियोगिता का आयोजन करवाती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परीक्षण करने के साथ एक स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें