फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोर-टू-डोर कलेक्शन के बाद भी खुले में फेंका जा कचरा

विज्ञापन
रामपुर में नियमों को ताक पर रखकर सतलुज नदी में फैंका जा रहा कचरा। संवाद
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखकर सतलुज नदी में फेंका जा रहा सैकड़ों टन कचरा
विज्ञापन

रामपुर में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रहीं धज्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नगर परिषद रामपुर के डोर-टू-डोर कलेक्शन के बाद भी खुले में कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर सतलुज नदी के किनारे सैकड़ों टन कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण जहां पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। गौर हो कि रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में मुख्य बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर के साथ नीचे सतलुज नदी में कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। वहीं, इंदिरा मार्केट और गांधी पार्क के अलावा कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रात के अंधेरे में सतलुज नदी किनारे गंदगी फैलाई जा रही है। हालांकि, रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना चल रही है। इसके बावजूद रामपुर मुख्य बाजार में नदी के किनारों में पर कचरा फेंका जा रहा है। सैकड़ों टन कचरा बेतरतीब तरीके से सतलुज नदी में ठिकाने लगाया जा रहा है। नगर परिषद स्वच्छता के बड़े दावे तो करता है, लेकिन मुख्य बाजार में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर से निकलने वाला सैकड़ों टन कूड़ा नदी में समा रहा है। नगर परिषद का वाहन भी मुख्य बाजार से कूड़ा उठाने आता है और सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करते हैं, लेकिन कुछ लोग स्वच्छ भारत अभियान और नगर परिषद के डोर-टू-डोर अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं।
कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
नगर परिषद क्षेत्र के रोहित कुमार, मीरा, गोविंद और हेम राज सहित अन्य लोगों ने कहा कि कुछ लोग नियमों की अवहेलना कर कचरे को सतलुज नदी किनारे फेंक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग सतलुज नदी किनारे और खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग शहर में सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।
- अमित कुमार, एसडीओ, नगर परिषद रामपुर

रामपुर में नियमों को ताक पर रखकर सतलुज नदी में फैंका जा रहा कचरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें