फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में बिना रेट लिस्ट महंगी सब्जियां बेचने पर लगाया 14 हजार जुर्माना

विज्ञापन
आनी में सब्जी विक्रेताओ का निरीक्षण करते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मपाल बिष्ट
विज्ञापन
मनमाने दामों पर बेची जा रहीं सब्जियां, भिंडी के दामों में विक्रेताओं के बीच 40 रुपये प्रति किलो का फर्क
विज्ञापन


आनी में खाद एवं आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण



आठ दुकानदारों पर लगाया जर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। आनी में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी कीमतों और बिना रेट लिस्ट बेची जा रही सब्जियों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मपाल बिष्ट ने एसडीएम आनी नरेश वर्मा के निर्देश पर सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ सब्जी विक्रेताओं पर 14,175 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि भिंडी के रेट में विभिन्न विक्रेताओं के बीच 40 रुपये का अंतर था। इससे यह स्पष्ट होता है कि सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने दामों पर सब्जियां बेची जा रही थीं। इसके अलावा अधिकांश सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई थी, जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। इसी क्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने होटल ढाबों का भी निरीक्षण किया और कमर्शियल सिलिंडर की जांच की। विभाग ने होटल संचालकों को भी दिशा-निर्देश दिए कि वे सही मात्रा में सिलिंडर का उपयोग करें और किसी भी तरह की अनियमितता से बचें। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाएं और उचित दामों पर सब्जियां बेचें। साथ ही, उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे गली सड़ी सब्जियों का विक्रय न करें और कचरे के लिए डस्टबिन का सही तरीके से उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें