फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुपना देवी को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। रावला क्यार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रावला क्यार में प्रधानाचार्य कलीम दीन की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में अभिभावकों और विद्यालय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। सर्वसम्मति से सुपना देवी को समिति का अध्यक्ष और संदीप को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य कलीम दीन ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के सुचारु संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें