फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ों की नस्लों में सुधार के लिए अनुसंधान कार्यों में लाएं तेजी : बैरवा

विज्ञापन
उपायुक्त हेमराज भावानगर उपमण्डल के तहत आने वाले काकस्थल स्थित भेड़-प्रजन्न केन्द्र का निरीक्ष? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने किन्नौर जिला में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गोसदनों के रखरखाव संबंधी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बांदग स्थित गोसदन में सौर ऊर्जा संचालित करवाने के लिए हिम ऊर्जा के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं उन्होंने गोसदन की उचित व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त बैरवा ने भावानगर उपमंडल के तहत आने वाले काक्षस्थल स्थित भेड़ प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की जरूरत के मुताबिक भेड़ों की नस्लों में सुधार के लिए अनुसंधान कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने परिसर के शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भेड़ प्रजनन केंद्र के लिए रामनी नाले से नई लाइन बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली से चलने वाले रज्जू मार्ग के निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 से भेड़ प्रजनन केंद्र तक रोपवे लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे भेड़ों तक चारा पहुंचाने की समस्या दूर की जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर उपनिदेशक पशुपालन विभाग अरुण सरकैक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंशुल सहित हिम ऊर्जा विभाग के तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें