फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस टीम ने रामपुर बाजार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन की टीम रामपुर बाजार में गश्त लगाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार द्वारा जारी एसओपी का सख्ती से न पालन करना है। शादी-ब्याह समारोह और भीड़ वाले स्थान संक्रमण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके अब लोगों ने कोरोना संक्रमण को हलके में लेना शुरू कर दिया है जिसके कारण रामपुर उपमंडल में आए दिन कोरोना महामारी लगातार बढ़ने लगी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों को भी परेशानी में डाल दिया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए रामपुर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर के आदेशानुसार रविवार को रामपुर बाजार और झाकड़ी बाजार को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने रविवार को बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के बाजार घूमने वालों के चालान काटे। पुलिस ने लोगों को पूरी तरह से सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया। संक्रमण के रोजाना दर्जनों मामले सामने आने के बाद रामपुर उपमंडल भी संक्रमण की दृष्टि से हॉट स्पॉट बना हुआ है। उपमंडल अग्निशमन अधिकारी रामपुर केशव नेगी ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार पूरे रामपुर बाजार को हर रोज सैनिटाइज किया जा रहा है।
उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि उपमंडल में संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा है। सरकार द्वारा जारी एसओपी का लोग सख्ती से पालन करें। उन्होंने लोगों से शादी समारोह और भीड़ वाले स्थानों में सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने आम लोगों और व्यापारियों से कोविड-19 के तहत जारी दिशा निदेशों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें