कल्पा स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम सनराईज चगांव की टीम
कल्पा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिवंगत देवराज नेगी मिनी खेल स्टेडियम कल्पा में रॉक लैड क्लब पांगी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें फाइनल मैच सनराईज चंगाव की टीम ने जीता। इस प्रतियोगिता 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मैच सनराईज चंगाव और ग्रीनवैली कल्पा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी ग्रीनवैली कल्पा की टीम ने 122 रन बनाए। इस लक्ष्य को सनराईज चंगाव की टीम ने नौवें ओवर में हासिल कर लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सनराईज चगांव से वीरेद्र नेगी 31 गेंदों में 75 रन बना कर अपने टीम को जीत क लक्ष्य तक पहुंचाया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि भाजपा कोषाध्यक्ष किन्नौर तनवर सिंह ने विजेता टीम सनराईज चंगाव को 1,10111 नकद राशि सहित ट्राॅफी और उप विजेता 51,111 नकद राशि सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रॉकलैड पांगी क्लब के प्रधान कमल किशोर ने बताया कि इस प्रतियेगिता में सभी क्लब के सदस्यों ने सहयोग दिया और यह प्रतियोगिता सफल रहा। इस मौके पर विशेष अतिथि, ललित नेगी, भूपेंद्र ,साहिल नेगी, संतोष, भादर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।