अनुसूचित जनजातीय समाज पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा अनुसूचित जनजातीय (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सुनील नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी अंत्योदय के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।भेंट के दौरान जनजातीय उत्थान, हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जनजातीय समाज के विकास और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति, प्रदेश के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उनके निरंतर प्रयासों को लेकर भी चर्चा की गई।