फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुनिधि और अमीषा बनी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में एकत्व लिटरेरी सोसायटी ने वीरवार को मोनोलॉग परफॉर्मेंस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुनिधि और अमीषा को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस का खिताब से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने विलियम शेक्सपियर के नाटकों पर मोनोलॉग प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में दो टीमें ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम का प्रतिनिधित्व तीन सदस्यों ने किया। द मर्चेंट ऑफ वेनिस, मैकबेथ, हैमलेट, जूलियस सीजर और रोमियो एंड जूलियट नाटकों की प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। मोनोलॉग परफॉर्मेंस का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, मेमोराइजेशन, वोकल एलिमेंट्स, फिजिकल एलिमेंट्स और सब टेक्स्ट के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में सुनिधि, अमीषा, भूमिका, संजीता, पीतांबर और हितेश ने भाग लिया। सुनिधि, अमीषा और भूमिका की टीम प्रतियोगिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। छात्राओं ने कहा कि मोनोलॉग परफॉर्मेंस से थियेटर की मूल बातें सीखने को मिलीं। साथ ही यह उनके लिए एक नया अनुभव रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने एकत्व लिटरेरी सोसायटी को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों का मंचीय आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें