फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी दिव्यंका

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा दिव्यंका का चयन होने पर स्कूल का स्वागत करते ह
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा दिव्यंका का चयन हिमाचल स्कूल अंडर-19 वॉलीबाल टीम के लिए हुआ है। एक ही वर्ष में दिव्यंका ने दो बार नेशनल खेल लिया है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यंका एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रतिभा का डंका बजा चुकी हैं। अब वॉलीबाल में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दमखम दिखाएंगी। 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावर में कोचिंग कैंप होगा। इसके बाद 6 से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कोचिंग पर जाने से पहले वीरवार को स्कूल में छात्रा को सम्मानित किया गया। दिव्यंका ने डीपीई दुर्गा प्रसाद, शारीरिक शिक्षक राकेश खाची को इसका श्रेय दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें