फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुदर्शन रांटा ने देवता साहिब झाकणु नाग लिखा गीत

विज्ञापन
देवता झाकणु नाग पर आधारित गीत का विमोचन करते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब झाकणु नाग जी (15/20) पर आधारित नया गीत रिलीज किया गया है। लेखक एवं निर्माता सुदर्शन रांटा ने बताया कि अधिष्ठाता देवता झाकणु नाग का यह गीत बीते दो वर्ष से तैयार हो गया था, लेकिन इस गीत को रिलीज करने का संयोग नहीं बन पाया। बीते रोज इसे रिलीज किया गया। गाने के लेखक सुदर्शन रांटा पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में बतौर प्रवक्ता इतिहास सेवाएं दे रहे हैं। इस गीत को गायक केआर नेगी और संगीत निर्देशक बीके दिवान और वीडियो फोटोग्राफी राज कुल्लवी और संजू कुल्लवी हैं। शहनाई वादक यशवंत जेल्टा हैं। सुदर्शन ने बताया कि आराध्य देवता झाकणु नाग का मूल स्थान जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के धारासरगा की अंतिम सीमा पर और आबाद अद्भुत प्राकृतिक छटा की गोद में स्थित है। यहां ग्रीन पार्क कुसुंभा में बहुत बड़ा मैदान स्थित है, जहां पर देवता साहिब झाकणु का मंदिर, वन विभाग का विश्राम गृह और बंगला भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें