फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

विज्ञापन
रामपुर में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। बहनों ने विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी की और विधि-विधान के साथ भाइयों को राखी बांधी। बहनों ने अपने भाईयों को विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखी बांधी, तिलक लगा कर मिठाई खिलाई। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पर्व के चलते रामपुर के बाजारों में रौनक रही। दूर-दराज क्षेत्रों से बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचीं। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें