फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में एक युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर न्यू बस स्टैंड के पास एक निजी होटल में युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक 26 साल के युवक गांव कुटल डाकघर शारबी तहसील निरमंड ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम में डीएसपी चंद्रशेखर कायथ और प्रभारी थाना रामपुर देश राज गुलेरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवक ने गले में फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल में भेज दिया है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर नेे बताया कि युवक ने निजी होटल में आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें