रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत सेरी गांव में 36 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मामला वीरवार शाम का है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। युवक की पहचान प्रदीप (36) निवासी सेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।