कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के ढाबा संचालक सेब सीजन के चलते ढाबों का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए कुमारसैन क्षेत्र में अब सुबह सात बजे से रात्रि 11 बजे तक ढाबों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि बाहर से आ रहे ट्रक, गाड़ियां, पिक-अप सहित अन्य वाहनो में आ रहे लोगों को केवल पैकेट फूड ही दिया जाए। सेब सीजन के दौरान नारकंडा के आसपास मंडियों में जो भी टेंपरेरी ढाबे खुले हैं वे एसडीएम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा दें। बिना पंजीकरण वालों के चालान काटे जाएंगे और इस तरह के ढाबे केवल फूड पैकिंग के जरिए ही खानपान की वस्तुएं लोगों को दे सकेंगे।