फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईस स्केटिंग रिंक कल्पा और सांगला का हुआ सफल ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिले के युवाओं को मिलेगा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

मंत्री जगत सिंह ने किया ट्रायल का विधिवत शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला / रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में होने वाली बर्फबारी को देखते हुए यहां साहसिक खेलों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। वहीं, अब जिले के युवाओं को आईस हॉकी और स्केटिंग से जुड़े प्रशिक्षण का भी लाभ मिलेगा। जिले के कल्पा और सांगला स्थित आईस स्केटिंग रिंक का वीरवार को सफल ट्रायल हुआ। सालों से आईस हॉकी रिंक का इंतजार कर रहे युवाओं को अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
गौर हो कि किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल कल्पा और सांगला में शीतकालीन खेलों के लिए आईस हॉकी रिंक बनकर तैयार हो चुका हैं। अब जिले भर के युवाओं सहित प्रदेश के स्केटिंग में रुचि रखने वाले युवा यहां खेल की बारीकियां सीख सकेंगे। कल्पा में करीब 47 लाख रुपये की लागत से आईस हॉकी रिंक का निर्माण किया गया है, जिसका नवंबर में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने उद्घाटन किया था। वहीं, सांगला में वर्ष 2017 में मंत्री जगत सिंह नेगी आईस हॉकी रिंक का लोकार्पण किया था। वीरवार को कल्पा आईस हॉकी रिंक में आईस हॉकी का सफल ट्रायल हुआ। मंत्री जगत सिंह नेगी ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के युवाओं के लिए इसे लाभदायक बताया और कहा कि आने वाले समय में जिले के युवा खिलाड़ी आईस हॉकी और स्केटिंग में अपना भविष्य बना सकेंगे। साहसिक खेलों के प्रेमियों के लिए कल्पा और सांगला में आईस हॉकी रिंक की सुविधा मिलेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्य हितेश नेगी, सचिव राज कुमार नेगी, सलाहकार सूरजभान, सचिव राकेश चारस, डीएसपी नवीन जाल्टा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंक में पर्याप्त मात्रा में पाई गई बर्फ
वीरवार को राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया खेलो प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुके आईस हॉकी टीम काजा के मुख्य प्रशिक्षक अमित और करीब दस प्रतिभागी बुधवार को किन्नौर पहुंचे। वीरवार को इन्होंने कल्पा में आईस हॉकी के नए रिंक का जायजा लिया। रिंक में बर्फ पर्याप्त मात्रा में थी और ट्रायल के दौरान सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं। उसके बाद सांगला स्थित आईस हॉकी रिंक का भी ट्रायल सफल रहा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जिले में शीतकालीन खेलों का आयोजन हो पाएगा। प्रदेश के साथ साथ देश-विदेश के स्कियर और आईस हॉकी के चाहवान यहां खेल पाएंगे। जिले के युवाओं ने आईस स्केटिंग ऐसोशिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी सहित उनकी टीम को बधाई दी है।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें